आज दिनांक 22 जून 2025, रविवार, गाज़ियाबाद के विजयनगर स्थित टंकी वाला पार्क, एल ब्लॉक में चल रहे सप्तदिवसीय माँ बगलामुखी महायज्ञ की पूर्णाहुति धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।

भक्तों को कराया गया भंडारा
पूर्णाहुति के पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद रूपी भोजन करवाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और श्रद्धा से सहभागिता निभाई।

महंत रणसिंहानन्द गिरि जी महाराज का आशीर्वचन
पूर्णाहुति के पश्चात महंत रणसिंहानन्द गिरि जी महाराज ने भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने अपने आशीर्वचन में धर्म, समाज और राष्ट्र में एकता और जागरूकता बनाए रखने का प्रेरणादायी संदेश दिया। उनके वक्तव्य से उपस्थित जनमानस में उत्साह और समर्पण की भावना जागृत हुई।

“जय माँ बगलामुखी” के नारों के बीच भक्तों ने इस पावन आयोजन की स्मृतियों को हृदय में संजोते हुए विदाई दी।

आयोजकों की ओर से आभार
आयोजकों ने इस धार्मिक महायज्ञ में सहभागी बने सभी संतों, भक्तों, सेवादारों और समाजबंधुओं का आभार प्रकट किया, और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता के लिए अपील की।