विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों के नए अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और हिंदू समाज की सेवा में तेजी लाने के उद्देश्य से की गई हैं।

घोषित जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:

1. श्री अखिलेश सिंह – बस्ती

2. श्री राजेंद्र शर्मा – गाजियाबाद

3. श्री रविंद्र सिंह कालखंडे – शामली

4. चौ. विजय सिंह – बलरामपुर

5. श्री दिनेश चौबे – संत कबीर नगर

6. श्री मोहित सिंह परिहार – झांसी

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति ने सभी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

श्री प्रजापति ने कहा कि यह नियुक्तियाँ संगठन में नई ऊर्जा और दिशा का संचार करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन जल्द ही अन्य जिलों में भी पदाधिकारियों की घोषणा करेगा।