शिवभक्तों की पवित्र आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब हिन्दू रक्षा सेना के जिला संगठन मंत्री श्री कृष्ण राजपूत स्वयं कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर, श्री कृष्ण राजपूत ने यात्रा प्रारंभ की और शिव भक्तों के साथ बोल बम के जयकारों के बीच कांवड़ उठाकर सच्ची भक्ति का परिचय दिया।
श्री कृष्ण राजपूत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा:
“कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। जब युवा पीढ़ी इसमें भाग लेती है, तो राष्ट्र और धर्म दोनों को बल मिलता है। यह यात्रा हमें एकता, सेवा, अनुशासन और संयम का पाठ सिखाती है।”
इस पावन यात्रा में उनके साथ श्रद्धा और जोश से भरे कई शिवभक्त भी शामिल हुए, जिनके नाम हैं:
राजेश भोला, हनी भोला, हृतिक भोलो, अनुराग भोला, अभिषेक भोला, अमित भोला, शिवा भोला, दीपक भोला, आदित्य भोला, ऋषि भोला, हरिओम भोला, नीलम भोली आदि।
हजारों श्रद्धालुओं के साथ चल रहे श्री कृष्ण राजपूत के इस प्रयास को स्थानीय जनता ने खूब सराहा। यात्रा मार्ग पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया और जगह-जगह भक्ति गीत, ढोल-नगाड़े, और शिव तांडव स्तोत्र की गूंज से माहौल को शिवमय बना दिया।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, वहीं सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह जलपान व विश्राम शिविर लगाए।
इस अवसर पर श्री राजपूत ने सभी युवाओं से अपील की कि वे सनातन संस्कृति को जीवित रखने के लिए आगे आएं और आस्था के साथ-साथ समाज सेवा में भी योगदान दें।
