महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हिन्दू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज चौधरी ने शास्त्री नगर, महिन्द्रा एनक्लेव, बाग वाली कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धाभाव के साथ जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्री नीरज चौधरी ने इस अवसर पर कहा,

महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मशुद्धि, तप, भक्ति और संकल्प का प्रतीक है। भगवान शिव का जलाभिषेक हमारे भीतर के तमस को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाला माध्यम है।

उनके साथ संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता सूरज भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में मंदिर समिति व स्थानीय नागरिकों का भी विशेष सहयोग रहा।

इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को भारतीय परंपराओं से जोड़ना रहा।