विजयनगर मंडल भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा आज 12 अगस्त को सुबह 9:00 बजे रोजवेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9, विजय नगर से भव्य रूप से प्रारंभ हुई और देशभक्ति के नारों के साथ सम्पन्न हुई।

इस यात्रा में पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय/क्षेत्रीय/महानगर/मंडल/वार्ड/बूथ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूरा मार्ग तिरंगों से सजा और देशभक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।

आयोजकों ने इसे कार्यकर्ताओं की एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया।
संदेश रहा – “चलो चले तिरंगे के साथ, एकता और देशभक्ति के पथ पर”।

मुख्य सहभागी:

श्री मयंक गोयल – महानगर अध्यक्ष

श्री संजीव शर्मा – विधायक गाजियाबाद

पवन शर्मा – अध्यक्ष, विजयनगर मंडल

पंकज भारद्वाज – मंडल प्रभारी

राजकिशोर – तिरंगा यात्रा संयोजक

सूरज सेन – तिरंगा यात्रा सहसंयोजक