गाज़ियाबाद – महरौली स्टेशन के पास
आज शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जब एक गौ माता रेलवे ट्रैक पर अचानक आ गई और ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गई।
जैसे ही यह हादसा हुआ, आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं को दी गई। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता दीपक दिवाकर बजरंगी, दीपू कुमार, संजय चौहान व अन्य साथी तुरंत मौके पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थानीय पुलिस व नगर निगम को सूचित किया।
थोड़ी ही देर में पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची।
शव रेलवे ट्रैक पर फंसा होने के कारण उसे निकालना मुश्किल था, इसलिए JCB मशीन की मदद ली गई।
JCB की सहायता से गऊ माता के शव को सुरक्षित निकाला गया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं व प्रशासन की मौजूदगी में गऊ माता का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।
इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने इसे एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को विशेष कदम उठाने चाहिए।
अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में गऊ माता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और संकल्प लिया कि भविष्य में गौ रक्षा के लिए और अधिक जागरूकता फैलाई जाएगी।
