गाज़ियाबाद, ग्राम रजापुर स्थित प्राचीन मंदिर (निकट प्राइमरी पाठशाला) में आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को प्रातः 8:30 बजे से खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना का पावन कार्यक्रम पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ एक भव्य शोभायात्रा से हुआ, जिसमें खाटू श्याम जी की प्रतिमा को सजे-धजे रथ पर विराजमान कर पूरे ग्राम में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की धुन, भजन-कीर्तन, डीजे और भक्तों की जय-जयकार से पूरा वातावरण श्याममय हो उठा। ग्राम के पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा और जल सेवा की।
मंदिर परिसर में पहुँचकर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन-विधि के साथ खाटू श्याम जी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन में हिन्दू रक्षा सेना की टीम भी कार्यक्रम में सम्मिलित रही। विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, प्रदेश मंत्री अनुज (रामानुज), शास्त्री नगर, रजापुर अध्यक्ष सतसिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं।
यह आयोजन ग्राम रजापुर की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।
