गाज़ियाबाद। हिंदू रक्षा सेना द्वारा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अनुज अग्रवाल (रामानुज) और सतसिंह गिल को प्रशंसा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में यह बताया गया कि दोनों कार्यकर्ताओं ने गाज़ियाबाद टीम के लिए अपनी कीमती सलाह, मार्गदर्शन और रचनात्मक योगदान देकर संगठन को मजबूती प्रदान की है। संगठन का मानना है कि उनके निरंतर प्रयास और समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार संगठन और समाज के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी जारी रहेगी। इस सम्मान से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक एकता को और बढ़ावा मिला।