22 अक्टूबर 2025 – दिवाली के अगले दिन आज पूरे क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का पर्व भक्तिभाव और आपसी एकता के साथ मनाया गया। गौतम बुद्ध नगर, दादरी, धूममणिपुर, आशियाना सिटी की सोसायटियों व कॉलोनियों में लोगों ने अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की और भक्ति का माहौल बनाया।
गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण, दीपक जलाना और श्रीकृष्ण-गोवर्धन की आरती पूरे दिन का केंद्र रहा। हर घर से भजन-कीर्तन की ध्वनि सुनाई दी।
धूममणिपुर में युवाओं और महिलाओं ने मिलकर सामूहिक अन्नकूट भोग तैयार किया, वहीं आशियाना सिटी में बच्चों ने रंगोली और सजावट से वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
लोगो ने एक-दूसरे को प्रसाद बाँटते और शुभकामनाएँ देते नजर आए।
यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय एकता का प्रतीक भी है — जो हमें प्रकृति, पशु और पड़ोस के साथ जुड़ाव का महत्व सिखाता है।
