गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित सूर्य गार्डन (गौरी शंकर मंदिर के पास) में शनिवार, 8 नवम्बर 2025 को आयोजित माता रानी का जागरण भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6 बजे प्रीतिभोज से हुई, जिसके बाद रात्रि 9 बजे से माता रानी का जागरण आरंभ हुआ और माता की इच्छा तक भजन-संकीर्तन चलता रहा।
भक्तों ने देर रात तक माता के भजनों का गुणगान किया।
कार्यक्रम में कीर्तन लड्डू गोपाल जी का विशेष आगमन रहा।
इस अवसर पर हिन्दू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, प्रदेश मंत्री अनुज (रामानुज), जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, जिला मंत्री सतसिंह गिल, जिला सदस्य अमित अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह आयोजन विवेक कुमार व उनके परिवार द्वारा बड़े श्रद्धा भाव से किया गया।
आयोजक परिवार ने सभी भक्तों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि माता रानी की कृपा से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
