गाजियाबाद। महिंद्रा एन्क्लेव स्थित वाल्मीकि श्मशान घाट परिसर में अत्यधिक ठंड के कारण एक गौ माता की मृत्यु हो गई। इसकी सूचना रात्रि लगभग 9:00 बजे प्राप्त होते ही विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख हिन्दू हरि ओम सैन के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुँचे।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बजरंग दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि लगभग 12:30 बजे विधि-विधान के साथ गौ माता का अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे और स्थिति का जायजा लिया।
गौ रक्षा प्रमुख हिन्दू हरि ओम सैन ने बताया कि गौ माता और नंदी भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक हैं। उनकी सेवा करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल सदैव गौ सेवा, धर्म रक्षा और संस्कारों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपक दिवाकर, संजय चौहान, दीपक ठाकुर, आदित्य, सुमित माथुर, फतेह सिंह, मनोज ठाकुर, सनोज ठाकुर एवं गौरव दिवाकर भी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।
बजरंग दल ने समाज से भी अपील की कि ठंड के मौसम में निराश्रित गौवंश की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सभी आगे आएँ।
बजरंग दल का कहना है कि संगठन समाज को करुणा, सेवा और एकजुटता का संदेश देता रहेगा तथा धर्म व संस्कृति की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास करता रहेगा।
