विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश, गाज़ियाबाद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती कार्यक्रम एवं हिंदू सम्मेलन का आयोजन सिद्धार्थ विहार स्थित ब्लूम पब्लिक स्कूल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, उनके सामाजिक संदेश और मानवता आधारित विचारधारा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को समानता, समरसता और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया
कार्यक्रम में उपस्थित सुरेश चंद्र शर्मा (जिला प्रभारी) ने संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।
आयोजन का सफल नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष मनोज नागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया।
