गगन एन्क्लेव, अमृत नगर में पिछले लगभग एक माह से चल रहे विवाद के बीच भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पहल से मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल को उनका घरेलू सामान सुरक्षित रूप से प्राप्त हो गया। आरोप था कि स्थानीय स्तर पर सामान ले जाने में बाधा उत्पन्न की जा रही थी, जिससे मामला लंबित था और परिवार को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
11 फरवरी 2026 को यूनियन कार्यकर्ताओं ने पहले गाजियाबाद कोतवाली थाने में पहुँचकर SHO को सूचित किया। उनके निर्देशानुसार चौकी प्रभारी को अवगत कराते हुए पुलिस की जानकारी में ही दोपहर लगभग 2 बजे फ्लैट C-60 (ग्राउंड फ्लोर) से सामान निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम करीब 4 बजे शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई।
हालांकि एक एसी का आउटडोर यूनिट मौके पर नहीं मिला, जिसके संबंध में जांच की मांग की गई है।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं, बल्कि वैधानिक अधिकारों की रक्षा और प्रशासन के समन्वय से शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।
