गाजियाबाद।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के वरिष्ठ नेता अमित अग्रवाल ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों, गरीबों और मजबूर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनियन का उद्देश्य केवल किसान हितों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की आवाज बनना है।
अमित अग्रवाल ने कहा,
“आज किसान अपनी फसल का उचित मूल्य, बिजली-पानी, कर्ज और प्रशासनिक उदासीनता जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। वहीं गरीब और मजदूर वर्ग भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) इन सभी वर्गों के न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्षरत है।”
उन्होंने कहा कि संगठन समय-समय पर धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जनजागरण अभियानों के माध्यम से सरकार व प्रशासन तक आम जनता की आवाज पहुंचाता रहा है।
“हमारा संघर्ष किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए है,”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों और जरूरतमंद परिवारों की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए संगठित प्रयास करें।
