गाजियाबाद।
अमित अग्रवाल, प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के लोगों की पार्टी है और सामाजिक समानता के सिद्धांत पर दृढ़ विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उद्देश्य समाज के हर वर्ग – गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और महिलाओं को समान अधिकार और अवसर दिलाना है।

अमित अग्रवाल ने कहा कि पार्टी युवा सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करे।

उन्होंने आगे कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत कर रही है, ताकि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जा सके और उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रदेश प्रचार मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं तथा समाज में भाईचारा, समानता और विकास का संदेश फैलाएं।

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियां और युवा नेतृत्व उत्तर प्रदेश को एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।