गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रवीण चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हिन्दू रक्षा सेना ने प्रदेश सरकार से प्रशासन पर और कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सुशासन और सशक्त कानून व्यवस्था के लिए सरकार पर भरोसा जताया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हर स्तर पर अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करें।
प्रवीण चौधरी ने कहा कि कई स्थानों पर शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी और लापरवाही की शिकायतें सामने आती हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या उदासीनता पाई जाती है, तो उस पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सख्त कार्यशैली की छवि तभी और मजबूत होगी, जब प्रशासनिक तंत्र भी उसी दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।
अंत में उन्होंने मांग की कि जनशिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध निस्तारण और अधिकारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए, ताकि प्रदेश में पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन की स्थापना हो सके।
