नई दिल्ली। 8 मार्च 2026 को जंतर मंतर पर प्रस्तावित UGC विरोधी महा-आंदोलन को लेकर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। हिन्दू रक्षा सेना ने इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की घोषणा करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने तीखा बयान देते हुए कहा कि UGC से संबंधित प्रस्तावित बिल “हिंदुओं को तोड़ने वाला बिल” है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था सामाजिक एकता और पारंपरिक ढांचे को कमजोर करने का प्रयास करती है।
प्रवीण चौधरी ने कहा कि University Grants Commission (UGC) के नए नियमों पर व्यापक चर्चा और पुनर्विचार आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, जिला इकाइयों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में भाग लेकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद करें।
हिंदू रक्षा सेना ने स्पष्ट किया कि 8 मार्च को जंतर-मंतर पर अन्य संगठनों के साथ मिलकर UGC के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और बिल को वापस लेने की मांग की जाएगी।
