होली के पावन पर्व के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ, गाजियाबाद इकाई ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।
होली के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के मेरठ मंडल प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें होली का पर्व मर्यादा, संयम और सौहार्द्र के साथ मनाना चाहिए तथा युवाओं को नशामुक्त और सुरक्षित होली मनाने के लिए प्रेरित किया।
संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी, अनुज (रामानुज) ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रहित के संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित करें।
वहीं गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनोज नागर ने कहा कि होली का यह पावन पर्व हमें आपसी भेदभाव मिटाकर समाज में समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं नागरिक पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं।
अंत में सभी पदाधिकारियों ने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
