गाज़ियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला प्रभारी संदीप त्यागी एवं मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
जिला प्रभारी संदीप त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से सुरक्षित, शांति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ होली मनाने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि होली रंगों, प्रेम और भाईचारे का पावन पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि किसान, गरीब और जरूरतमंद वर्ग देश की ताकत हैं, और यह पर्व उनके जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
संगठन ने कामना की कि यह होली किसानों की फसलों में समृद्धि, गरीबों के जीवन में मुस्कान और समाज में भाईचारे के नए रंग भरे।
