लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) पवन वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि होली हमें भेदभाव मिटाकर एकता और सद्भाव के रंग में रंगने का संदेश देती है। उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की।

प्रदेश महासचिव (पश्चिम उत्तर प्रदेश) प्रदीप अरोड़ा ने कहा कि यह पर्व समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। हमें मिलजुलकर प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

पार्टी नेतृत्व ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत करें।