क्रोसिंग गाजियाबाद में के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं, किसानों एवं क्षेत्रवासियों के साथ धूमधाम से रंगभरी होली मनाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। हमें सभी भेदभाव भुलाकर समाज और किसानों के हित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और किसानों की खुशहाली की कामना की।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सदैव किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगी।