लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी मजबूती और रणनीति के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) पवन वर्मा जी के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा जी के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन विस्तार और जनसेवा के माध्यम से 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) पवन वर्मा जी के नेतृत्व में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड स्तर तक जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश में विकास, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर मजबूती से आगे बढ़ रही है।
