लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति को अब जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना है।

अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी की युवा सोच और दूरदर्शी नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) माननीय पवन वर्मा जी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अभी से संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रही है। अमित अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकासवाद की राजनीति को स्थापित करना है, जिससे प्रदेश में समान विकास और सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके।