गाजियाबाद में बहुजन समाज के महानायक माननीय कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) पवन वर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल द्वारा उनके पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उनके विचारों और आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “जय भीम, जय भारत” के नारों के साथ कांशीराम जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
