भारत के प्रथम CDS और माँ भारती के वीर सपूत Bipin Rawat की जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष (गाजियाबाद) अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत देश की सुरक्षा और सैन्य शक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने भारतीय सेना को नई दिशा और मजबूती दी तथा राष्ट्र की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण का उदाहरण है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलती रहेगी।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनरल बिपिन रावत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।