भारत के प्रथम CDS और माँ भारती के वीर सपूत Bipin Rawat की जयंती के अवसर पर हिन्दू रक्षा सेना के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना को नई शक्ति और दिशा दी। देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) नीरज चौधरी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और समर्पण का प्रतीक है। उनका बलिदान देश के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
वहीं प्रदेश मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अनुज (रामानुज) ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जैसे महान सैन्य नेता देश की शान हैं। उनके आदर्शों और कर्तव्यों से हर भारतीय को प्रेरणा लेनी चाहिए।
हिन्दू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उन्हें नमन करते हुए देश की सेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
