गाजियाबाद में विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने भारत के प्रथम CDS Bipin Rawat की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मेरठ मंडल प्रभारी व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत देश की सुरक्षा और सैन्य शक्ति के प्रतीक थे। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा।
वहीं संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी अनुज (रामानुज) ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना को नई दिशा और मजबूती प्रदान की। उनका योगदान देश की सुरक्षा और गौरव के लिए हमेशा अमर रहेगा।
गाजियाबाद महानगर के मनोज नागर ने कहा कि माँ भारती के इस वीर सपूत का बलिदान और समर्पण देश के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
