लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल ने समस्त देशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां शक्ति की उपासना और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। यह नौ दिनों का पर्व हमें अनुशासन, संयम और भक्ति का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।

अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस पावन अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और शक्ति का संचार करते हैं। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में इस तरह के धार्मिक पर्व हमें अपने संस्कारों से जोड़ते हैं और परिवार व समाज के बीच प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

“मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा देश को निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रखें।’