विश्व हिन्दू महासंघ, गाजियाबाद की ओर से हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर मेरठ मंडल प्रभारी व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं, जो हमें नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

सोशल मीडिया प्रभारी अनुज (रामानुज) ने कहा कि यह दोनों पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं तथा लोगों के जीवन में नई आशाएं और उत्साह भरते हैं।

महानगर अध्यक्ष मनोज नागर ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा और नववर्ष के शुभ आगमन से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य आए, यही हमारी कामना है।