गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित बी-ब्लॉक बाग वाली कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर में दिनांक 27 मार्च 2026 को शिव शक्ति अन्नपूर्णा रसोई का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य का उद्घाटन गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, वार्ड नंबर 47 के पार्षद अमित त्यागी एवं ठाकुर राम अवतार तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
शास्त्री नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं शिव शक्ति मंदिर सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक आचार्य बृजेश गौड़ ने बताया कि “आज के समय में नर सेवा ही नारायण सेवा है” और इसी भावना के साथ गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भरपेट भोजन की व्यवस्था प्रारंभ की गई है।
यह सेवा प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शिव शक्ति मंदिर, बी-ब्लॉक बाग वाली कॉलोनी में संचालित की जाएगी। इस पुनीत कार्य में आचार्य बृजेश गौड़ एवं अरविंद चौधरी का विशेष योगदान रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्म ऋषि ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता बी.के. शर्मा (हनुमान) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीरज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, हिन्दू रक्षा सेना), रामानुज (प्रदेश मंत्री, हिन्दू रक्षा सेना), भगवान छलेरिया, अनिल वकील, सुनील, जय किशन, प्रमोद भारद्वाज, कर्मवीर, रितिक, अभिनव शर्मा, कुंवरपाल चौधरी, डॉ. रघुराज चौधरी, दीपक (राधा स्टूडियो), अशोक राव, मनोज शर्मा (महिंद्रा एंक्लेव), राहुल तोमर (कवि नगर मंडल अध्यक्ष), गर्वित नारायण सहित शिव शक्ति महिला मंडल समिति की संरक्षक श्रीमती आशा चौधरी, बेवी चौहान, दया शर्मा, उषा राणा, शोभा यादव, सुषमा गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
