गाजियाबाद, साहिबाबाद के पंचशील पार्क में वेदपाठी श्री केदारनाथ आचार्य के शिष्य श्री मृत्युंजय हिरेमठ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव (पश्चिम उत्तर प्रदेश) प्रदीप अरोड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष (गाजियाबाद) विनोद चौधरी, महानगर अध्यक्ष (गाजियाबाद शहर) अमित मदान व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री मृत्युंजय हिरेमठ जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक योगदान और समाज सेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना का संदेश फैलाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई।  मोहन सिंह गुसाईं जी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। शाहरुख सैफी जी को जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया।

भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया और आयोजन की सराहना की।