गाजियाबाद जिले के लिए गर्व की बात है कि ई-स्टेट कोऑपरेटिव कार्यालय, दादा नगर, कानपुर में 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित चतुर्थ नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान की ट्रॉफी जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक जीत में नानचाकू एसोसिएशन ऑफ गाजियाबाद के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही।
फ्री-स्टाइल प्रतियोगिता में
गोल्ड मेडल – युक्ता त्यागी, प्रिशा, रिया सिंह, शुभ कुमार सुहाल
सिल्वर मेडल – युक्ति, कुहू चौधरी, अश्वनी, मयंक, नमिष कॉल
ब्रॉन्ज मेडल – मोहिनी शर्मा, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति, दृष्टि मलिक, लेकशा मलिक, तरुण, अविरल शर्मा, ओजस कॉल, रियांश, अक्षित पाल, देवांश पाल
टीम के गाजियाबाद लौटने पर खिलाड़ियों का एकेडमी परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक, एकेडमी के सदस्य एवं कोच उपस्थित रहे और सभी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रोहित सक्सेना, अध्यक्ष मालिक विजय कपूर एवं महासचिव व फाउंडर बाबुल वर्मा ने गाजियाबाद सहित पूरे उत्तर प्रदेश की टीम को प्रथम स्थान की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
यह जानकारी नानचाकू एसोसिएशन ऑफ गाजियाबाद के जनरल सेक्रेटरी सेंसेई शिवा चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जिले के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल जीतकर इस ऐतिहासिक सफलता में निर्णायक योगदान दिया, वहीं छोटे खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहद सराहनीय रहा।
