गाजियाबाद| भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया सनातन परंपरा का एक अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी पर्व है, जो दान, धर्म, श्रद्धा और सद्भावना का प्रतीक है। वहीं भगवान परशुराम जयंती हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने, सत्य एवं धर्म की रक्षा करने तथा समाज में न्याय स्थापित करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे पावन अवसर हमें आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देते हैं। आज के समय में आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर समाज में सकारात्मक सोच, सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा दें।
मंडल अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। साथ ही उन्होंने किसानों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सदैव देशवासियों पर बना रहे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
