गाजियाबाद। विश्व हिंदू महासंघ, जिला गाजियाबाद इकाई द्वारा ब्रह्मलीन राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 12 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
यह शोभायात्रा विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य डॉ. हरिओम पाठक के आह्वान पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि जी महाराज, मछेन्द्र पुरी महाराज तथा गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इसके पश्चात श्री कृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा उत्सव भवन, रेलवे रोड, विजय नगर से प्रारंभ होकर विजयनगर थाना, सम्राट चौक, लीलावती पब्लिक स्कूल, संतोष मेडिकल कॉलेज होते हुए सेक्टर-12 रामलीला ग्राउंड, बालाजी प्रॉपर्टी के पास, प्रताप विहार पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कलश लिए हुए मातृशक्ति ने सहभागिता की। विभिन्न आकर्षक झांकियां, कलश यात्रा, भगवा ध्वज, डीजे-बाजे, घोड़ी, रथ तथा बुलडोजर बाबा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के क्षेत्रीय महामंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजेंद्र शर्मा एवं जिला अध्यक्ष मनोज नागर ने श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा—
“कन्हैया और नदी अब नहीं रहेंगे बंदी,
कृष्ण लला हम आएंगे, मथुरा मुक्त कराएंगे।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश चंद शर्मा, कृष्ण कुमार, डॉ. सुनील शर्मा, राहुल प्रधान, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, सर्वेश शर्मा, देवेंद्र चौहान, संजीव मलिक, अभिनव कौशिक, गोपाल गौतम, दीपक त्यागी, दीपक शर्मा, सतीश भाटी, आर.पी. सिंह राघव, रोताश सिंह चौहान, राकेश कुमार तोमर, आशीष सिंह, विनय शर्मा, अमित शर्मा, नितिन शर्मा, विवेक रस्तोगी, अनुज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, संतोष सक्सेना, विवेक शर्मा, प्यारेलाल डबराल, कुशालानंद डंगवाल, भगत सिंह मनराल, संतोष गुप्ता, राधेश्याम तोमर, डॉ. शिवव्रत सिंह, कंचन शर्मा, रेनू जी, हेमलता, मंजू देवी, राधा सिंह राजपूत, पूनम चौधरी, किरण सिंह एवं श्रीमती कमलेश तोमर सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू महासंघ, जिला गाजियाबाद इकाई ने कार्यक्रम के माध्यम से श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपनी मांग को प्रमुखता से उठाया।
