राष्ट्रीय सरल पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने समर्थकों के साथ ग्रहण की सदस्यता, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुई घोषणा।
राष्ट्रीय सरल पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने समर्थकों के साथ ग्रहण की सदस्यता, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुई घोषणा।
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने पहलवान राहुल त्यागी को बागपत विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राहुल त्यागी ने कहा कि वे राष्ट्रीय सरल पार्टी की नीतियों और सरल एवं ईमानदार राजनीति के संकल्प से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है और वे पूरी निष्ठा के साथ इस दिशा में कार्य करेंगे।
वहीं, समाजसेवी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेंगे तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पार्टी में नए सदस्यों के शामिल होने और राहुल त्यागी को प्रत्याशी घोषित किए जाने को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
