गाजियाबाद। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा आगामी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मथुरा में 16, 17 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अधिवेशन को सफल बनाने के लिए संगठन की भूमिका और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अधिवेशन में शामिल होने का आह्वान किया गया।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज नागर, प्रदेश मंत्री सुरेश शर्मा, कृष्ण कुमार महाराज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा सहित सतीश भाटी, राकेश तोमर, अनिल त्यागी, राजेश पाल, राहुल कंसल एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ने प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।