गाजियाबाद में स्व. रामविलास पासवान जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को किया याद

गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गाजियाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

सभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार मंत्री अमित कुमार अग्रवाल और मेरठ मंडल महासचिव अरुण कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक मोंटू कुमार श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर स्व. रामविलास पासवान जी के सार्वजनिक जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनके विचारों और जनसेवा के कार्यों को स्मरण किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से स्व. रामविलास पासवान जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।