अमित कुमार अग्रवाल ने दीं चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं

गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित कुमार अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व, विचारों और युवाओं के प्रति उनकी सकारात्मक सोच से पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती है। उनके नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि चिराग पासवान स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा देश और समाज की सेवा में निरंतर अपना योगदान देते रहें।

अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि नए संकल्पों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का भी दिन है।

अंत में उन्होंने पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।