गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता, पश्चिम उत्तर प्रदेश अमित कुमार अग्रवाल ने दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि समाज से अंधकार, अन्याय और बुराइयों को दूर करने का संदेश भी देती है।

उन्होंने कामना की कि देश से गरीबी, भ्रष्टाचार, जालसाजी, मिलावटखोरी तथा नकली खाद्य पदार्थों और दवाइयों के कारोबार का अंत हो। गरीब और कमजोर वर्ग को समय पर न्याय मिले तथा देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल, बिजली, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि दीपावली की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति के घर में भी खुशियों का दीप जले, किसी गरीब को न्याय के लिए भटकना न पड़े और प्रत्येक परिवार सम्मान एवं सुरक्षित जीवन जी सके।

अंत में उन्होंने संदेश दिया कि इस दीपावली पर केवल अपने घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज में ईमानदारी, मानवता, न्याय और खुशहाली का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।