लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बुद्ध पूर्णिमा, कूर्म जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी पदाधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें शांति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, वहीं कूर्म जयंती सनातन परंपरा में धैर्य, संतुलन और धर्म की रक्षा का प्रतीक है।

प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) पवन वर्मा ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा हमें सत्य, अहिंसा और करुणा का संदेश देती है, जिसे अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। वहीं कूर्म जयंती हमें धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती है।

प्रदेश महासचिव (पश्चिम उत्तर प्रदेश) प्रदीप अरोड़ा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर हमें श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। देश के विकास में मजदूरों का योगदान अतुलनीय है और उनकी समृद्धि ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि ये सभी पावन अवसर हमें समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। हमें मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।

पार्टी ने इस अवसर पर देश के श्रमिकों, कामगारों एवं मेहनतकश वर्ग के योगदान को सराहा और उनके अधिकारों व सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।