गाजियाबाद। आज अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर गाजियाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक शिव कुटी मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, हिन्दू समाज की एकजुटता एवं युवा शक्ति के संगठन विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में रोहन सक्सेना एवं डॉ अंजली सैनी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विकास सैनी ने की।

मुख्य वक्ता रोहन सक्सेना ने कहा
“हिन्दू समाज को संगठित एवं जागरूक करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर राष्ट्र एवं धर्महित के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। राष्ट्रीय बजरंग दल सदैव हिन्दू समाज की सुरक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य करता रहेगा।”

संयुक्त क्षेत्र अध्यक्षा डॉ अंजली सैनी ने अपने संबोधन में कहा
“महिलाओं एवं युवतियों की भागीदारी संगठन की शक्ति है। समाज में संस्कार, सुरक्षा एवं संगठन के भाव को मजबूत करने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे विकास सैनी ने कहा
“महानगर गाजियाबाद में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा हिन्दू समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।”

बैठक में हिमांशु अरोड़ा, अशोक अग्रवाल, विनीत गोयल, मोनू पाल, शंकर लाल, सुनील, अमन, राजन अरोड़ा, संचित गोयल, जय ठाकुर, शुभम, रामानुज, संतोष सक्सेना, सुनीता, सरिता एवं आशा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।