गाज़ियाबाद|15 मई 2026| आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं किसान हितों के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों के अधिकारों, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल ने स्थापना दिवस पर सभी किसानों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) हमेशा किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश का किसान आज भी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है, जिनमें फसल का उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली, खाद-बीज और भूमि संबंधी समस्याएं प्रमुख हैं। संगठन किसानों की हर समस्या को प्रशासन एवं सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसान एकता, संगठन की मजबूती और ग्रामीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

अंत में मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल ने सभी किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया।