विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश, जिला गाजियाबाद द्वारा आयोजित गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 55वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में “हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं संत-महात्माओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन के दौरान अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता, राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक समरसता पर विचार व्यक्त किए गए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
“संगठित हिंदू, सशक्त राष्ट्र” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में अमिताभ अग्निहोत्री (डायरेक्टर, राष्ट्रवाणी न्यूज़ चैनल 24×7) ने विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष मनोज नागर एवं क्षेत्रीय महामंत्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्माचार्यों एवं हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
