लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रवीन चौधरी ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों, किसान हितैषी योजनाओं एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों से अवगत कराया
प्रवीन चौधरी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के सभी वर्गों, विशेषकर किसानों, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
“गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना ही हमारा उद्देश्य है।” – प्रवीन चौधरी
