लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ ने संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा (एडवोकेट) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में प्रवीन चौधरी को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति दिनांक 21 मई 2026 को की गई। पत्र में पार्टी नेतृत्व ने प्रवीन चौधरी के नेतृत्व और कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में किसान प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत एवं सक्रिय होगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ में प्रवीन चौधरी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर

प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) पवन वर्मा, प्रदेश महासचिव (पश्चिम उत्तर प्रदेश) प्रदीप अरोड़ा, एवं प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल ने प्रवीन चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन विस्तार, किसान हितों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर भी विस्तृत चर्चा की।

पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संगठन पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ कार्य करेगा और जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।