गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महानगर गाजियाबाद इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य में मैक्स हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में समाजसेवियों एवं युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मेरठ मंडल एवं गाजियाबाद जनपद के पार्टी पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन वर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, प्रदेश महासचिव एस. के. झा, प्रदेश महासचिव प्रदीप अरोड़ा, प्रदेश महासचिव नितेश चौधरी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव (किसान प्रकोष्ठ) प्रवीन चौधरी तथा महानगर अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर अरुण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदेश प्रचार मंत्री (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अमित कुमार अग्रवाल तथा महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद गौरव मिश्रा की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।