गाजियाबाद। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल महानगर गाजियाबाद से जुड़े समाजसेवी और गौ रक्षक दीपक दिवाकर बजरंगी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीपक दिवाकर बजरंगी लंबे समय से गौ सेवा, धर्म रक्षा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि वे इसी प्रकार राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहें तथा अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल महानगर गाजियाबाद परिवार की ओर से दीपक दिवाकर बजरंगी गौ रक्षक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं।
