मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने महाराणा प्रताप चौक के नामकरण पर मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही जनपद में एक प्रमुख चौराहे का नाम “वंदे मातरम चौक” रखने तथा वहां भारत माता की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग दोहराई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र एवं ‘पराक्रम’ पत्रिका भी राज्य मंत्री को भेंट की गई।
बैठक में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
