मेरठ, 26 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पश्चिम उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को मेरठ स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम का आयोजन मेरठ जिला अध्यक्ष सुमित चौधरी द्वारा किया गया।
बैठक में वर्ष 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष (पक्षिम उत्तर प्रदेश) पवन वर्मा ने संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि संगठन में समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
