गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता राजा सेफी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने राजा सेफी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी संदीप त्यागी, जिला सचिव अंकित चौहान, क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल सहित अनेक किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर राजा सेफी का जन्मदिन मनाया और उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं भेंट कीं।

पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों का सम्मान और उत्साहवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं संगठन की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।